ट्यूशन टीचर ने किया गलत काम, बुल्डोजर चलाकर मकान किया ध्वस्त || SAGAR TV NEWS ||
विदिशा जिले में एक ट्यूशन टीचर ने सारी मर्यादाएं लांघकर, रिश्तो को शर्मसार कर दिया, कोचिंग आई 8 साल की बच्ची को उसने अपनी हवस का शिकार बना लिया। शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे में ही प्रशासन ने उसके मकान पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। शासन की टीम ने दुष्कर्म के आरोपी शाहरुख खान के मकान पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद रही। शाहरूख ने उर्दू पढ़ने के लिए आई छात्रा के साथ अपने घर में गलत काम किया था। बच्ची को जब असहनीय पीड़ा हुई तो वह घर पहुंची। उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इस पर उन्होंने पथरिया थाने मे को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।