सागर-जो हेलमेट पहनकर पेट्रोल पंप आएगा उसे ही मिलेगा पेट्रोल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में भी हेलमेट लगाने वालों को ही पेट्रोल पंप से पेट्रोल मिलेगा। वहीं हेलमेट को लेकर थाना प्रभारी विशेष अभियान चला रहे हैं। इसी को लेकर गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे और थाना स्टाफ के साथ नगर के सभी पेट्रोल पंपो पर खुद पहुंचे। जहां पंम्प संचालकों के साथ पेट्रोल पंम्पो पर काम करने वाले कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बगैर हेलमेट वाले किसी भी दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल नहीं दिया जाए। थाना प्रभारी ने पेट्रोल पंम्पो पर माइक से अपील भी की।
दरअसल जिले में 6 से 20 अक्टूबर तक बाइक सवारों को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने लिए पुलिस विभाग विशेष अभियान चला रहा है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में एसपी को निर्देश जारी कर दिए है। जिसमें कहा गया कि बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी सरकारी,अर्धसरकारी और प्राइवेट कार्यालयों के प्रमुखो को पत्र लिखकर सभी कर्मचारियों को हेलमेट पहनने के संबंध में लिखित निर्देश जारी किए हैं।
गढ़ाकोटा थाना प्रभारी ने कहा की शासन से निर्देश मिले हैं की दो पहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर करें।-----


By - Ravi soni garhkota
08-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.