सागर में सिटी स्टेडियम का काम अंतिम चरणों में, खेल उपकरण जल्द इंस्टाल करें-निगमायुक्त

 


सागर में सिटी स्टेडियम पुनर्विकास परियोजना काम अंतिम चरण में है। यहां के बाकी बचे कामों को शीघ्रता से पूरा कर मशीनरी और खेल उपकरण इंस्टाल करने के निर्देश स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक और सीईओ चंद्रशेखर शुक्ला ने दिए। वो स्मार्ट सिटी के इंजीनियर्स के साथ सिटी स्टेडियम, खेल परिसर मैदान समेत स्मार्ट सिटी के कई परियोजना कामों का स्थल निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने सिटी स्टेडियम में इंडोर क्रिकेट पिच पर लगाई गई बॉलिंग मशीन का भी निरीक्षण किया और विस्तार से इस मशीन की जानकारी ली। इससे कितनी स्पीड तक बॉल डाली जा सकती है। कितने समय में कितनी गेंदें डाली जा सकती हैं। उन्होंने 150 की बॉलिंग स्पीड से बॉल डलवा कर परीक्षण भी किया। साथ ही सिटी स्टेडियम की अन्य खेल सुविधाओं जैसे जिम उपकरण, वुडन बैडमिंटन कोर्ट के अलावा अलग-अलग सामग्री जो स्थल पर उपलब्ध हो चुकी है। उसे जल्द इंस्टाल कराएं और शूटिंग उपकरण राइफल, एयर गन, एयर पिस्टल जो बाकि उपकरण हैं उन्हें जल्द से जल्द परियोजना स्थल पर उपलब्ध कराएं।
वहीं खेल परिसर मैदान का निरीक्षण करते हुए निगमायुक्त ने कहा की हॉकी मैदान में टर्फ ग्रास बिछाने से मैदान का आकार दिखने लगा है। इस हॉकी टर्फ की सफाई और नमी के लिए स्प्रिंगकिलर लगाएं। फुटबॉल मैदान, सिंथेटिक एथलैटिक ट्रैक, मल्टीपल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट का बारीकी से निरीक्षण कर निर्धारित मानक अनुसार जल्द ही सभी लेयरों का काम पूरा करने के निर्देश दिए।
साथ ही अन्य कामों को जल्द पूरा करने की बात कही


By - SAGAR TV NEWS
09-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.