लगातार बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव,लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी

लगातार बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव,लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी

लगातार बारिश से जलभराव के बाद हालात बद से बदतर
एमपी के भिण्ड जिले के गोहद समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पांच दिन से लगातार बारिश हो रही है। जिससे नगर के साथ ग्रामीण इलाकों का भी बुरा हाल हो रहा है। जगह-जगह बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। तकरीबन एक दर्जन गांवों में घरों में पानी घुस गया है। लेकिन पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने से स्थिति काफी चिंताजनक है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों करोड़ों रुपए के विकास कराने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। कनीपुरा गांव में कमर तक पानी होने के बावजूद कक्षा 6 से 10 तक के छात्र परीक्षा देने के स्कूल पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है की कई घरों में पानी भर गया है। यही हाल खडेर, खरौआ, नैनोली, लोधे की पाली समेत अन्य गांवों की बनी हुई है। जहां ग्राम पंचायतों में कागजों में करोड़ों रूपये के काम कराए जाने के बाद भी कहीं पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। सरपंच सचिव भी जिम्मेदारी से दूर भाग रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है की सालों से नालों की सफाई नहीं की गयी जिससे ये समस्या बनी।
वहीं जनपद सीईओ दिनेश शाक्य ने बताया की पानी निकासी की जो भी उचित व्यवस्था है वो करेंगे।--------


By - Ranveer Parmar Sagar TV News from Bhind.-
11-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.