सागर-12 साल पुराना बदला लेने मर्डर किया फिर जंगल में छिपा लेकिन... || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के सानौधा थाना में हुई मर्डर मामले मे पुलिस ने आरोपी को 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी राजू उर्फ राजेश गौड़ ने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी राजू ने पूछताछ में बताया कि साल 2010 में मृतक रमेश उर्फ बब्लू से विवाद हुआ था। विवाद में रमेश ने आरोपी के साथ मारपीट की थी। मारपीट में आरोपी राजू का हाथ और पैर टूटा था। पैर में रॉड डली है। लेकिन अक्सर पुरानी चोटों में दर्द होता था। जब भी चोटों में दर्द होता था वह मृतक बब्लू को मारने की ठान लेता था। इसी बीच वारदात की रात मृतक बब्लू उर्फ रमेश खेत में था। वहीं पास में ही आरोपी राजू उर्फ राजेश भी था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। मृतक ने आरोपी से गालीगलौज कर दी। तभी गुस्साए आरोपी ने बल्लम से बब्लू पर हमला कर दिया। सिर और चेहरे पर बार किए। जिससे बब्लू की मौके पर ही जान चली गई। घटनाक्रम के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सानौधा थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने बताया कि हत्या के आरोपी को मानगढ़ के जंगल से गिरफ्तार किया है।