सागर- भाजपा सरकार किसानों के साथ कर रही वादा खिलाफी,कांग्रेस ने लगाए आरोप !
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है। वहीं किसानों की समस्याओं को लेकर सागर में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। बताया गया की भाजपा सरकार की अन्नदाता किसान विरोधी नीतियों और नरयावली विधान सभा क्षेत्र के किसानों के साथ फसल क्षति की राहत राशि और डी.ए.पी खाद वितरण में भेदभाव किया जा रहा है। जिसके खिलाफ और हाल ही में अतिव्रष्टि से प्रभावित हुई फसलों का तत्काल सर्वे कारकर राहत राशि वितरण किये जाने की मांग की गयी। जिसको लेकर कांग्रेसियों ने ब्लॉक / मण्डलम कांग्रेस कमेटी नरयावली के तत्वाधान में म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय नरयावली में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार नरयावली को सौंपा। इस प्रदर्शन बड़ी संख्या कांग्रेसी मौजूद रहे।