सागर- क्या अब वाहन चालकों को हेलमेट से मुक्ति मिल जाएगी ,वायरल पोस्ट की सच्चाई

 

 


मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जमकर चर्चाओं में रही। वायरल हुई इस पोस्ट में कहा गया है की अब सभी राज्यो में अभी तक की जो हेलमेट चेकिंग चल रही थी उसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। ये खबर पूरी तरह से भ्रामक और अफवाह है। जिसे किसी शरारती तत्व ने वायरल किया। इस मामले में सागर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर चल रही हेलमेट मुक्त खबर को भ्रामक बताया और हेलमेट लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा की हेलमेट न लगाने पर करवाई भी की जाएगी।
बता दें की वायरल पोस्ट को सागर कुमार जैन के नाम से पोस्ट किया गया है। इसमें कहा आगया याचिका के मुताबिक महा नगर पालिका की दायरों के अंदर हेलमेट का उपयोग वाहन चालक पर अनिवार्य नहीं होगा। जिस रास्ते को राज्य मार्ग या हाईवे का दर्जा प्राप्त हुआ है वहां पर हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा।  इसके बाद अगर कोई भी ट्रैफिक वाला या कोई पुलिस वाला आपसे हेलमेट क्यों नहीं पहना पूछता है तो आप उसे कह सकते हो कि मैं महानगरपालिका नगरपालिका पंचायत समिति शहर के हद में हूं। इस तरह से ये पूरी पोस्ट वायरल की गयी। जिसमें बकायदा अधिवक्ता लिखका नाम और नंबर भी दिए गए हैं। जबकि खुद इस नाम के शख्स ने मीडिया में इस पोस्ट का खंडन किया है।-


By - SAGAR TV NEWS
19-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.