पिता की दुकान हटाई तो निगम कर्मियों और पुलिस वालों पर बेटी का गुस्सा फूट पड़ा !

पिता की दुकान हटाई तो निगम कर्मियों और पुलिस वालों पर बेटी का गुस्सा फूट पड़ा !

ओ हैलो...दांत काट लूंगी,अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस से भिड़ी युवती !


पिता की दुकान हटाने पर युवती को
आया गुस्सा पुलिस से उलझ पड़ी

त्यौहार के चलते अतिक्रमण की
कार्यवाई के दौरान हुआ हंगामा

अतिक्रमण हटाने के दौरान एक युवती ने हंगामा कर दिया और पुलिस से जाकर भिड़ गयी। उसने महिला पुलिस कहा कहा ओ हैलो... दांत काट लूंगी। तस्वीरें बिहार के भागलपुर की हैं। जहां खलीफाबाग चौक से स्टेशन जाने वाले रास्ते में अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। युवती निकिता का आरोप था कि वो अपनी मां के साथ शॉपिंग करने आई थी। उसके पिता की यहीं दीये की दुकान है। निगम के अधिकारी ने लात मारकर दुकान गिरा दी। वो कह भी सकते थे लेकिन ऐसा नहीं किया गया। निकिता ने पूछा कि आप कमिश्नर हैं तो उन्होंने कहा कि निगम के लोग हैं। फिर उसने आई कार्ड मांगा। इसके बाद वो वहां से चले गए। निकिता ने कहा कि एसडीएम आकर कहने लगे कि तुम हंगामा कर रही हो।
दरअसल, दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर शहर के कई इलाकों में जाम की समस्या बनी है। फुटपाथ पर दुकानें सज जाती हैं. गाड़ियां लगी रहती हैं जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर लगातार अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा है। बीते दिन जब वेराइटी चौक पर कार्यवाई की गयी तभी नगर निगम के कर्मचारियों से एक युवती की घंटों नोकझोंक हुई। जिसके बाद पुलिस पहुँच गयी थी।


By - STVN INDIA
20-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.