सागर के पॉश इलाके में मिला ऐसा कुछ की लोगों को यकीन नहीं हुआ
इंसान आखिर कितना निर्दयी हो सकता है इस बात का अंदाजा लगा पाना शायद कठिन बात सी है। लेकिन अगर कोई इंसान ऐसा काम करे की किसी बेजुबान कुत्ते के पैर बांधकर कोई कुँए में फेंक दे तो इसे क्या कहेंगे। दरअसल सागर के सिविल लाइन थाना इलाके में कुछ ऐसा ही हुआ। हुआ कुछ ऐसा था की कुँए में लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और द्वारका काम्प्लेक्स के ठीक बाजू में स्थित कुँए में पड़ी हुई एक बोरी को बाहर निकलवाया। जब उसे खोलकर देखा तो उसमें एक कुत्ते की डेड बॉडी थी। हैरानी की बात ये है की उसके पैर बंधे हुए थे। जब लोगों ने इस तरह से उसे देखा तो सोच में पड़ गए। और सभी के मन में बस यही एक सवाल था की आखिर ऐसा कौन कर सकता है। बताया गया की ये मामला गुरुवार को दिन के समय सामने आया था। ख़ैर कुछ भी हो लेकिन एक बेजुबान जानवर के साथ ऐसा बुरा बर्ताव करना आखिर किसी इंसान के लिए कहाँ तक सही है। आखिर इतने समय उस शख्स की मानवता कहाँ मर गयी थी। जो उसने ऐसा काम किया।