सागर-चाचा ने सगे भतीजों को ही नहीं छोड़ा, पहुंचा दिया ऊपर

सागर-चाचा ने सगे भतीजों को ही नहीं छोड़ा, पहुंचा दिया ऊपर

सागर में चाचा ने किया दो भतीजों का मर्डर

सागर जिले के देवरी इलाके के गौरझामर थाना क्षेत्र में चाचा ने फ़िल्मी स्टाइल में अपने सगे दो भतीजों का मर्डर कर दिया। दरअसल चाचा ने करीब दो दर्जन गुंडों के साथ अपनी भाभी और दो भतीजे को खदेड़कर बरकोटी बस स्टैंड के पास लाठियां और राडों से इस कदर पीटा की दोनों भतीजों को शरीर में गंभीर चोटें आई थी। जिनके हाथ-पैर फैक्चर हो गए थे। उन्हें देवरी के अस्पताल में भर्ती करने के बाद बीएमसी रैफर किया था। जहां दोनों भाई रामबाबू और राजा बाबू ने दम तोड़ दिया। सगे भाइयों की जान जाने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना को पुरानी रंजिश पर से अंजाम दिया गया।
जानकारी के मुताबिक बिजोरा (खामखेड़ा) गांव निवासी रूप सिंह दांगी की पत्नी रेखा रानी और उनके दोनों पुत्र रामबाबू और राजा बाबू को बिजोरा से बरकोटी तक दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ा। जब दोनों भाई सुरेंद्र सिंह के घर में घुस गए तो वहां दो जीपों से पहुंचकर करीब दो दर्जन गुंडों ने जमकर लाठियां और लोहे की रॉड बुरी तरह पीटा। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें मरा हुआ समझकर मारपीट करने वाले भाग गए। यही नहीं बचाने गयी माँ रेखा रानी
से भी पिटाई की गयी। मौके पर पहुंचे पिता रूप सिंह ने डायल 100 को सूचना दी। जहां गौरझामर पुलिस थाने की डायल हंड्रेड करीब 3 घंटे देर से पहुंची। इसके बाद देवरी अस्पताल में इलाज के बाद घायलों को बीएमसी भेजा था। जहां रामबाबू और राजा बाबू का दम निकल गया। मामले में पुलिस ने जाँच शुरू की है।-------


By - -Deori to Saurabh Nagariya Sagar TV News.-
26-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.