बेटे के सामने ही उसके पिता को मार दी Goli, नहीं बच सकी जान

 

बेटे के सामने ही उसके पिता को मार दी Goli, नहीं बच सकी जान

बेटे के ही सामने पिता की गोली मारकर हत्या

बेटे के सामने उसके पिता का गोली मारकर मर्डर किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना एमपी के भिंड जिले के फूप थाना इलाके की है। बताया जा रहा है की सकराया गांव में खेत में काम कर रहे बाप बेटे पर हथियारों से लैस करीब 11 लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ऐसी जानकारी है की आरोपियों से उनका एक लाख रूपये को लेकर विवाद चल रहा था। पिता को 2 गोलियां लगी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे अखिलेश ने बताया वह अपने पिता कालीचरण के साथ सकराया गांव में रहता है। खेत में सरसों की बुवाई का काम चल रहा था। दोपहर के समय खेत में बुवाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के राधामोहन शर्मा समेत करीब एक दर्जन लोग जीप से आए सभी के पास हथियार थे। वह गाली गलौज करने लगे जबा मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। तभी बंदूक से फायरिंग कर दी जिससे दो गोलियां पिता को लगी, वहीं उसके कान और चेहरे के पास से भी गोली निकली। बड़े भाई को भी गोली लगते लगते बची है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया था।
वहीं फूप थाना की एसआई शिखा दंडोतिया ने बताया कि 2010 में कालीचरण ने राधा मोहन शर्मा को एक लाख रूपये उधार दिए थे। कई बार मांगने के बावजूद भी वह नहीं दे रहा था। जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। गांव में दोनों के खेत आस पास ही है। इसी बात को लेकर राधा मोहन शर्मा ने कुछ लोगों के साथ खेत पर काम कर रहे कालीचरण और उसके परिवार पर हमला किया। घटना में शामिल चार लोगों की पहचान कर ली गई है। जांच जारी है।--------


By - Ranveer Parmar Sagar TV News from Bhind.
26-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.