सागर-15 महीने के बच्चे को छोड़ दुनिया से चली गई माँ,पुलिस जुटी जांच में || SAGAR TV NEWS ||

 

कुँए से पानी निकालते समय कुँए में ही गिरने से एक महिला की जान चले जाने का मामला सामने आया है। घटना सागर जिले के देवरी थाना इलाके के केसली विकासखंड की है। जहां महिला की इस तरह जान चले जाने के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है। की थाना इलाके के थावरी गांव में 21 साल की लक्ष्मी राजेश गौड़ अपने खेत पर बने कुएं में कपड़े धो रही थे। जब उसने कुएं से पानी निकालने की कोशिश की उसी दौरान वो अपने आपको संभाल नहीं पायी और ये हादसा हो गया। बताया गया की खेत पर बना ये कुआं कच्चा और करीब 8 फ़ीट गहरा है। दुखद बात ये है की मृतिका लक्ष्मी का एक 15 महीने का छोटा बच्चा है।
मृतिका के पति का कहना है की घटना के समय वो खेत पर काम कर रहा था। जब पता चला तो कुएं से पत्नी को निकाला और अस्पताल लेकर आये। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी।
वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को पीएम के लिए देवरी अस्पताल भेजा गया। वहीं मामले को पुलिस ने जांच में लिया है।------


By - Saurabh Nagaria devri
28-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.