सागर-खाद न मिलने से नाराज किसानों ने मंडी के सामने लगाया जाम !

सागर-खाद न मिलने से नाराज किसानों ने मंडी के सामने लगाया जाम !

सागर-खाद न मिलने से परेशान किसानों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन !

सागर जिले के खुरई में रात के समय किसानों ने मंडी के सामने जाम लगा दिया। क्योंकि किसान खाद न मिलने से परेशान थे। बता दें की खुरई में किसानों ने खुरई-पठारी रोड पर स्थित नई कृषि उपज मंडी के सामने चक्का जाम किया था। खाद के लिए नाराज किसानों ने जमकर नारे बाजी की। जाम करीब एक घंटा लगा रहा। इस बात की सूचना मिलते ही शहरी थाना प्रभारी रावेन्द्र सिंह चौहान पुलिस बल के साथ पहुंचे और समझाइश दी। तो वहीं किसानों ने बताया कि इन दिनों किसानों को खाद के लिऐ बहुत परेशान होना पड़ रहा है। दिन के अलावा रात में भी खाद के लिए डेरा डाले हैं। दर्जनों किसान बिस्तरों को लेकर रात में आ जाते हैं और लाइन में सबसे पहले लगने के चक्कर में रात केंद्र के सामने ही बिता रहे हैं। सुबह से ही खाद नहीं मिला इसलिए नाराज किसानों ने जाम लगा दिया।


By - SAGAR TV NEWS
30-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.