हाईटेंशन लाइन से टकराकर जल उठा नगर निगम का डम्पर, ड्राइवर-हेल्पर पहुंचे अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

हाईटेंशन लाइन से टकराकर नगर निगम का डम्पर धू धू कर जल उठा। एमपी के मुरैना में हुए हादसे में ड्राइवर सुनील और हेल्पर गब्बर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम का डम्पर सैयद नहर के पास कचरा फेंकने गया हुआ था। लेकिन डंपर का हाइड्रोलिक उठाने पर ये घटना हो गयी। दोनों घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं हेल्पर गब्बर को नाजुक हालत में जिला अस्पताल से ग्वालियर रैफर किया गया है। घटना को लेकर बताया गया की मुरैना शहर से कचरा भरकर सैयद नहर के पास बने टंचिंग ग्राउण्ड पर कचरे से भरा डंपर गया हुआ था। यहां कचरा खाली करने के लिए ड्राइवर ने डंपर का हाइड्रोलिक उठा दिया। तभी डंपर का हिस्सा ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। बिजली लाइन से टकराते ही डंपर में आग लग गई। करंट की चपेट में आने और आग से झुलसने के कारण ड्राइवर सुनील शाक्य और हेल्पर गब्बर खरे झुलस गये। पुलिस ने मामले को जाँच में लिया है।--------


By - Yogesh Parashar Morena
01-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.