सागर-UTD में महिला खो-खो प्रतियोगिता 7 नवंबर से,चार राज्यों के 69 विश्वविद्यालय लेंगे हिस्सा

 

7 से 10 नवंबर तक सागर के डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में वेस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पश्चिम क्षेत्र की 69 विश्वविद्यालय शामिल होंगे। उद्घाटन में मुख्य अतिथि ख्यातिप्राप्त ओलिम्पिक खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अशोक कुमार ध्यानचंद होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता करेंगी।
पत्रकार वार्ता में कुलपति ने बताया की बीते साल की तरह इस साल भी महिला खो-खो प्रतियोगिता के साथ विश्वविद्यालय परिसर में खेल गतिविधि का एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा चार दिवसीय खो-खो (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन होगा। साथ ही बताया की विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को खेल से जोड़ने के लिए कई प्रयास किये जा रहे हैं। जिसमें ओपन जिम, बास्केटबाल कोर्ट, बैडमिन्टन कोर्ट, स्विमिंग पूल, सिंथेटिक ट्रैक समेत कई तरह की अत्याधुनिक सुविधायें विद्यार्थियों को दिए जाने का प्रयास चल रहा है। आने वाले दिनों में कई प्रतियोगिताएं होंगी।
प्रतियोगी टीम के रुकने और भोजन की व्यवस्था विश्वविद्यालय परिसर में की गई है।--------


By - Sagar tv news
05-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.