सागर-खाद वितरण के दौरान जिला पंचायत सदस्य और एसआई में हुई तू-तू,मैं-मैं ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बंडा में खाद की समस्या से किसान परेशान हैं। वहीं इसी बीच खाद्य वितरण के दौरान जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह और बंडा थाने में पदस्थ एसआई अरविंद सिंह के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हो गयी। स्थिति ये बनी की बंडा तहसीलदार को बीच बचाव करने आने पड़ा। दरअसल बताया गया की किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद्य उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मुख्यता डीएपी खाद की किल्लत बनी हुई है। जो खाद आती है। वह किसानों को संख्या के हिसाब से पर्याप्त नहीं होती। और जल्दी खत्म हो जाती है। सोमवार को सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने खाद वितरण केंद्र बंडा का निरीक्षण किया। जहां किसानों ने खाद वितरण के दौरान अनियमितता के आरोप लगाए। साथ ही रात में खाद वितरण और 15 सौ रुपए में डीएपी देने की बात कही।
कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि डीएपी और यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिसका वितरण भी किया जा रहा है। किसान ज्यादा संख्या में आ रहे हैं।किसानों की सहूलियत के लिए टोकन के माध्यम से खाद वितरित की जा रही है।--------


By - Ravi sen banda sagar
07-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.