सागर-कोतवाली की घाटी पर क्रेन मशीन के ब्रेक फेल, चालक पर मामला दर्ज !
सागर-कोतवाली की घाटी पर क्रेन मशीन के ब्रेक फेल, चालक पर मामला दर्ज !
सागर में कोतवाली की घाटी पर क्रेन के ब्रेक फेल 2 लोग घायल
सागर को कोतवाली की घाटी पर एक बहुत बड़ी घटना टल गयी। दरअसल क्रेन मशीन के अचानक ब्रेक फेल हो जाने के बाद अफरा तफरी मच गयी। इस दौरान क्रेन एक ऑटो पर चङ्ग गयी साथ ही कुछ अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में करीब 2 लोग घायल भी बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक घाटी पर क्रेन मशीन के ब्रेक फेल हो गए थे। संकरा रास्ता होने की वजह से दोनों तरफ के राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं वाहनों की लम्बी लाइन भी लग गयी थी। साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गयी थी। कुछ देर में ही वहां कोतवाली थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी पहुंचे। जिन्होंने ट्रैफिक को दुरुस्त कराते हुए भी को वहां से अलग किया।