प्रसिद्द जैन मंदिर में चांदी की झारी, छत्र समेत लाखों रूपये की नगदी चोरी

प्रसिद्द जैन मंदिर में चांदी की झारी, छत्र समेत लाखों रूपये की नगदी चोरी

प्रसिद्ध जैन मंदिर में लाखों रूपये की चोरी पुलिस जुटी जांच में

छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना अंतर्गत जैन तीर्थ नैनागिरि के चौबीसी समेत कई मंदिरों के ताले तोड़े गए हैं। जहां से चांदी की झारी, छत्र, चमर समेत दो दान पेटी से लाखों रुपये चोरी हुए हैं। बताया गया की विख्यात श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र नैनागिरि (रेशंदीगिरि) के गिरिराज पहाड़ पर स्थित मंदिरों के समूह में से मुख्य चौबीसी मंदिर के अलावा अतिशयकारी मंदिर में चोरी हुई। जिसके बाद नैनागिरि के प्रबंधक शिखर चंद जैन ने पुलिस चौकी नैनागिरि में सूचना दी। जिसके बाद मौके पर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह, बकस्वाहा थाना प्रभारी मोहम्मद याकूब, एफएसएल टीम डॉग स्क्वायड समेत पुलिस बल पहुंचा था। और जांच पड़ताल शुरू की।
बताया गया की 11-12 नवंबर की दरमियानी रात चोरों ने सेंध लगाईं। बदमाशों ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। और चौबीसी जिनालय मंदिर से दरवाजों और अलमारियों के कई ताले तोड़कर चांदी की तीन झारी, 21 छत्र, 2 चमर बजनी करीब 2.300 किलोग्राम कीमती 1,25,000 वहीं मंदिर दान पेटी से करीब तीन लाख की नगदी भी चुरा ली। इस घटना के बाद से जैन समुदाय में जमकर आक्रोश है।
इसको लेकर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।-


By - sagar tv news
12-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.