राष्ट्रपति ने प्रदेश में लागू किया पेसा कानून, सीएम बोले यह एक्ट किसी के खिलाफ नहीं

 

 

एमपी के शहडोल पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आदिवासी समाज को बड़ी सौगात देते हुए प्रदेश में ‘पेसा एक्ट’ लागू किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी मध्यप्रदेश की पहली यात्रा है। इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित भाई-बहनों के बीच आकर बहुत खुश हूं। हमारे देश में जनजातीयों की संख्या दस करोड़ है। डेढ़ करोड़ से ज्यादा आबादी मध्यप्रदेश में रहती है। जनजातीय समाज के छात्रों को सम्मानित किया गया है। उम्मीद है की आने वाला समय और ज्यादा उज्ज्वल होगा।

वहीं इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। भगवान बिरसा मुंडा धरती के आबा, धरती के भगवान कहे जाते थे। शोषण और अन्याय के खिलाफ वह लड़े। अंग्रेज उनके नाम से कांपते थे। आज से लागू पेसा कानून आपको जल, जमीन और जंगल का अधिकार देगा। इसके अलावा सीएम बोले की पेसा एक्ट किसी के खिलाफ नहीं है। सामाजिक समरसता के साथ ये कानून लागू कर रहे हैं। कई लोग लालच में छल-कपट से आदिवासी बेटी से शादी कर लेते हैं। उसके नाम से जमीन खरीद लेते हैं। लेकिन अब ये नहीं होगा। छल-कपट कर जमीन हड़पने का काम मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं होंगे देंगे।

इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय सम्मेलन में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस मौके पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह भी मौजूद थे।


By - SAGAR TV NEWS
15-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.