टोल प्लाजा पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जो कुछ भी किया वो CCTV कैमरे में हुआ कैद !

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर जमकर उत्पात मचाते हुए टोल कर्मियों को पीट दिया। साथ ही दफ्तर में भी घुसकर मारपीट की है। घटना एमपी के शाजापुर की है। जहां नेशनल हाईवे पर रोजवास टोल प्लाजा में BJYM कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है।
आरोप है की हाथों में लाठी डंडा लिये टोल प्लाजा के दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले युवक भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता है। बताया गया की टोल टैक्स देने को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते 40 से ज्यादा युवा टोल प्लाजा पहुंचे। और टोल कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीटा। साथ ही टोल प्लाजा के दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी।
खबर लिखे जाने तक न मामले में कोई शिकायत हुई थी न ही किसी पर मामला दर्ज हुआ।


By - SAGAR TV NEWS
16-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.