सागर-मंत्री पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता का यू-टर्न भाजपा में हुए शामिल || SAGAR TV NEWS ||

 

बीते कुछ दिनों पहले मंत्री के विधानसभा इलाके में रहने वाले एक कांग्रेस नेता ने चीख चीखकर मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन अब उसी नेता ने यू टर्न लेते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। सागर में तुलसीराम घोषी ने अपने साथी के साथ में भाजपा ज्वाइन की। जिन्हे मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। तुलसीराम ने आरोप लगाते हुए बताया की उसने भाजपा के विकास से प्रेरित होकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। उसने पिछले दिन हुई जैसीनगर में हुए घटनाक्रम का भी ज़िक्र किया। दरअसल जैसीनगर में अतिक्रमण की कार्यवाही हुई थी। जिसमें तुलसीराम की दुकान भी तोड़ दी गयी थी। जिस पर उसने कहा की कुछ लोगों के बहकावे में आकर उसने बयान दिए गए थे। जबकि दुकान अतिक्रमण क्षेत्र में आ रही थी। जिसके चलते शासन ने निष्पक्ष कार्यवाही की थी। लेकिन कांग्रेस के नेताओं के बहकावे में आकर उसने गलत बयान बाजी की थी। जिसके बाद तुलसीराम घोषी और पीतम घोषी ने सागर पहुंचकर मंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता ली।
गौरतलब है की कुछ दिनों पहले पूर्व मंत्री प्रभु सिंह के साथ तुलसीराम समेत अन्य कांग्रेसियों ने पत्रकार वार्ता में कई आरोप लगाए थे। और कांग्रेसियों को परेशान करने की बात कही थी।--------


By - Sagar tv news
17-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.