बिजली विभाग की मनमानी से किसानों को नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली, नहीं कर पा रहे सिंचाई !

बिजली विभाग की मनमानी से किसानों को नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली, नहीं कर पा रहे सिंचाई !

बिजली विभाग की मनमानी से किसानों को नहीं मिल रही बिजली !

पर्याप्त बिजली न पाने की वजह से किसानों को भरी परेशानियों का सामना पड़ रहा है। न तो खेतों में सिंचाई कर पा रहे हैं न हीं वो घर के जरूरी काम कर पा रहे हैं। मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा का है। जहां विद्युत विभाग की मनमानी से बिजली के इंतजार में किसान रात-रात भर जाग रहे हैं। बिजली की कटौती की समस्या को लेकर बक्सवाहा समेत तमाम विकासखंड के किसानों ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर तहसीलदार सत्य नारायण चौबे को ज्ञापन दिया है। जिसमें किसानों द्वारा आरोप लगाए गए हैं की उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। जबकि शासन द्वारा 10 घंटे किसानों को बिजली प्रस्तावित है। क्षेत्र के किसान रात-रात भर जाग कर बिजली का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फिर भी किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है की उनकी फसल पहले नष्ट हो चुकी है वो क़र्ज़ लेकर खेती कर रहे हैं। लेकिन बिजली विभाग की वजह से फिर यही हाल है।
वहीं तहसीलदार सत्य नारायण चौबे का कहना है की किसानों की ये समस्या है जिसे सम्बंधित अधिकारी तक भेजा जायेगा।--------


By - Vinod Bilthare Sagar TV News from Bakswaha.
17-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.