सागर-जल निगम में भर्ती फर्जीवाड़े का खुलासा, 10-10 हजार लेकर बाँट दिए नियुक्ति पत्र

 

सागर में जल निगम में भर्ती फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड पुलिस की गिरफ्त में है। उसने 10-10 हजार रुपए लेकर नियुक्ति पत्र बांटे थे। पुलिस के अनुसार अब तक सागर के 4-5 लाेग सामने आ चुके हैं। थाना प्रभारी एम् के जगेत ने बताया कि एनजीओ के संचालक भूपेंद्र नामदेव ने जल निगम का जाली वर्क ऑर्डर दिखाकर युवाओं काे नाैकरी देने का झांसा दिया था। उसने नियुक्ति पत्र में अपने एनजीओ का हवाला दिया है।
लाेग जल निगम में नाैकरी लगने के झांसे में आकर उसे 10 हजार रुपए देते रहे। एनजीओ संचालक भूपेंद्र काे पुलिस और प्रशासन की टीम ने मकराेनिया स्थित ऑफिस से हिरासत में लिया था। पता चला है कि उसने 40-50 लाेगाें काे ऑफर लेटर दिए थे। इनमें से कुछ काे लेटर मेल किए थे। भूपेंद्र मकराेनिया की पवन विहार काॅलाेनी का रहने वाला है । सागर के राकेश सेन ने मामले की शिकायत की थी। इसके बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है।


By - SAGAR TV NEWS
18-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.