प्यार में बदला मजहब बदलकर नाजनीन बनी नैंसी, प्रेमी से सात फेरे लेकर की शादी

प्यार में बदला मजहब बदलकर नाजनीन बनी नैंसी, प्रेमी से सात फेरे लेकर की शादी

नाजनीन ने मजहब बदलकर हिन्दू लड़के से सात फेरे लेकर की शादी

कहते हैं की प्यार अंधा होता है प्यार में पढ़ने वाले को न मजहब याद रहता है न ही कोई और चीज, इसी तरह एक मुस्लिम लड़की को टिकटॉक पर हिन्दू लड़के से प्यार हुआ और अब लड़की ने धर्म बदलकर उसी लड़के से शादी कर ली। हम बात कर रहे हैं एमपी के मंदसौर की, ऐसा पहली बार नहीं बल्कि जिले में छह महीने में यह पांचवा मामला है। इस बार गुना जिले की नाजनीन बानो ने प्यार में मजहब बदला। दरअसल गुना जिले के कुंभराज की रहने वाली नाजमीन बानो को टिकटोक पर दीपक गोस्वामी युवक पसन्द आ गया। वह उसे फॉलो करने लगी। इसी एप के जरिए दोनों की बात शुरू हुई। दोस्ती प्यार में बदली। दोनों छह महीने पहले बिना बताए घर से भाग गए। दोनों शादी कर जिंदगी बिताना चाहते थे। लेकिन दोनों के धर्म अलग-अलग होने से शादी नहीं हो सकी थी। कुछ दिन पहले लड़के ने अपने परिवार से सम्पर्क किया और बताया कि नाजमीन सनातन धर्म अपनाना चाहती है। युवक के पिता ने मंदसौर के चेतन्य सिंह से सम्पर्क किया। इसके बाद गुरुवार रात विधि विधान से गायत्री मंदिर मे सनातन धर्म अपनाकर नाजमीन बानो नैंसी गोस्वामी बन गई। दोनों सात फेरे लेकर शादी के गठबंधन में बंध गए। नाजमीन बानो 9वीं तक पढ़ी है। वहीं युवक दीपक की उम्र 22 साल है। जो कॉमर्स में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है।
गौरतलब है की यहां छह महीने में पांच मुस्लिमों ने सनातनी धर्म अपनाया है।


By - sagar tv news
18-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.