सागर-एसपी साहब क्लीन बोल्ड हो गए...!, कलेक्टर ने भी आजमाए हाथ

 

तो देखा आपने एसपी साहब क्लीन बोल्ड हो गए...कलेक्टर भी टेबल टेनिस और पूल पर हाथ आजमाते हुए नजर आए,
यह तस्वीर है सागर में तैयार किए गए खेल स्टेडियम की हैं। जहां कलेक्टर दीपक आर्य। एसपी तरुण नायक। नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान अधिकारी भी खेल में हाथ आजमाते हुए नजर आए, बता दें कि 26 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा लगभग तय है। जहां वह करीब डेढ़ सौ करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे, जो कार्य हो गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका निरीक्षण किया जा रहा है जो काम रह गए हैं उन्हें तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में अधिकारी बस स्टैंड स्थित खेल स्टेडियम पहुंचे यहां पर एसपी तरुण नायक नेट में क्रिकेट का मजा लेते हुए नजर आए, एक तरफ जहां वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए अच्छे शॉट्स मारते हुए नजर आए तो वही एक बॉल पर क्लीन बोल्ड भी हो गए
इसके साथ ही कलेक्टर और एसपी टेबल टेनिस पर भी हाथ आजमाते हुए नजर आ रहे हैं तो वही पूल के दौरान शॉट लगाने के लिए कलेक्टर और एसपी में पहले आप पहले आप देखने को मिला, हालांकि इसके बाद दोनों ही अधिकारियों ने एक के बाद एक शानदार शॉट लगाए । इसी तरह खेल गतिविधियों को चेक किया गया है ।


By - SAGAR TV NEWS
19-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.