पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक पर 376 का मामला दर्ज,विधायक बोले षड्यंत्र है ! || SAGAR TV NEWS ||

 

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ महिला से दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगा है। बताया गया की धार जिले के नौगांव में विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। दरअसल 38 साल की एक महिला ने नौगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने खुद को उमंग सिंघार की पत्नी बताया। उसका आरोप है। कि धार जिले में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे स्थित विधायक निवास पर उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से 18 नवंबर 2022 के बीच उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मारपीट भी की और अभद्र व्यवहार किया। अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप भी लगा है।
शिकायत के बाद पुलिस ने उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया। महिला जबलपुर की है। उसने पुलिस में की शिकायत में कहा कि उमंग सिंघार से एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। दोनों पर फोन पर बातें होने लगी। सिंघार ने शादी का वादा किया था। इसके बाद महिला दिल्ली, गुरुग्राम, धार और भोपाल के निवास पर उमंग सिंघार क साथ रही। इस दौरान सिंघार ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी करने की बात से मुकर गए। जब शिकायत की धमकी दी तो भोपाल स्थित आवास में 16 मार्च 2022 को उसके साथ शादी कर ली। लेकिन फिर प्रताड़ित करने लगे।
इस मामले की पुष्टि गृहमंत्री ने भी की है।
वहीं मामले में दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद उमंग सिंघार का बयान भी सामने आया। उन्होंने आरोपों को झूठा बताया। और इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया। बोले की यह उनका पारिवारिक मामला है। वो महिला के खिलाफ पहले आवेदन दे चुके हैं। आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।--------


By - Sagar tv news
21-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.