जया किशोरी के भजनों पर झूम उठा सागर || SAGAR TV NEWS ||

 

काली कमली वाला मेरा यार है, राधे तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए, करुणामई कृपामई मेरी दयामई श्यामा जैसे प्रसिद्ध भजन जब जया किशोरी के मुखारविंद से निकले तो सागर के लोग झूमने पर विवश हो गए, बता दें कि सागर के मकरोनिया में जया किशोरी के एक दिवसीय आध्यात्मिक सत्र का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। "श्री कृष्ण से जीवन की सीख" विषय पर आधारित इस सत्र में डेढ़ घंटे तक दिए प्रवचनों में लोग कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आए, आध्यात्मिक सत्र की शुरुआत राधे की प्रार्थना करुणामई कृपामई मेरी दयामई श्यामा से की गई, इसके बाद उन्होंने सत्र शुरू किया जिसमें बताया कि महाभारत भागवत गीता और अन्य ग्रंथ सभी ने पड़े हैं, भगवान ने भी 24 अवतार लिए हैं लेकिन कृष्ण से ही जीवन की सीख क्यों लेनी है, इसके लिए बताया कि कृष्ण अवतार को पूर्ण अवतार बताया गया है यह भगवान का सबसे सुंदर अवतार माना गया है इसलिए भगवान कृष्ण से जीवन की सीख लेते हैं, इसमें उन्होंने बताया की भगवान कृष्ण के जीवन में दुःख ही दुःख रहे लेकिन उन्होंने मुस्कुराना नहीं छोड़ा। वही कार्यक्रम के आखिर में उन्होंने सभी से गीता पढ़ने का हाथ जोड़कर निवेदन भी किया है।


By - Sagar tv news
23-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.