सागर जिले के खुरई के गोलनी गांव के पास तिराहे पर दो बाईक आपस में टकरा गईं। जिससे 2 महिलाओं सहित 4 लोग घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक एक बाईक पर मानक अहिरवार और नोनीराम अहिरवार जा रहे थे और दूसरी बाइक से साहिल ठाकुर दो महिलाओं को लेकर खुरई से आसोली जा रहे थे। तभी दोनों की बाईक आपस में टकरा गई। जिससे चारांे लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर 108 ऐंबूलेंस की टीम पहुंची और घायलों को खुरई सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना में एक महिला को सिर में गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है।