कंपनी ने खोदी सडक में पिकअप धंसी आए दिन हो रहे हादसे,लोगों में दिख रहा आक्रोष || SAGAR TV NEWS ||

 

जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम एलएंडटी कंपनी द्वारा छतरपुर जिले के वक्सवाहा में किया जा रहा है। लेकिन कंपनी इस काम में जमकर लापरवाही बरत रही है। जिससे आए दिन हादसे घटित हो रहे है। ऐसा ही हादसा फिर सामने आया। बताया जाता है कि कंपनी द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए बस स्टैंड के बीचो बीच सडक खोदी जा रही थी। तभी वहां से निकल रही एक पिकअप उसकी चपेट में आ गई। जिसमें किराने का सामान भरा था। वह आधी झुकी रही। साथ ही एक बाइक भी उसमें फंस गई थी। हालांकि, गनीमत यह रही कि पिकअप पलटने से बच गई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दौरान वहां लोगों की भीड भी जमा हो गई। बताया जाता है कि पिकअप को निकालने के लिए जेसीबी मदद ली गई। वही, इस दौरान यह बात भी सामने आई कि कंपनी द्वारा सारे नियमों को ताक में रखकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है और कार्य के दौरान कंपनी द्वारा ना तो बैरिकेटिग की जा रही है। न ही संकेतिक बोर्ड लगाए गए है। इसके साथ ही सबसे बडी लापरवाही यह सामने आई कि रात के वक्त कंपनी के कर्मचारी वहां से चले जाते है। तब नगर पंचायत के कर्मचारी उनकी जगह काम करते है। यानि इस काम में अनियमितताएं भी जा रही है।


By - Vinod Wilthare Bakswaha
26-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.