सागर गौरव दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह || SAGAR TV NEWS ||

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान डॉ. हरिसिंह गौर की जयंती और सागर गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने सागर पहुंचे, पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से डॉ गौर की समाधि पर पहुँचे। समाधि स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित करने के बाद वह सीधे तीन बत्ती स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे, उन्होंने मंत्रो उच्चार शंख ध्वनि के साथ गौर मूर्ति पर माल्यार्पण किया, इसके बाद उन्हें सागर की विभूतियों का सम्मान किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पेसा एक्ट के कारण कई जनजातीय क्षेत्रों में गया। वहां का आदमी पैसे के लिए बैंकों तक नहीं जाता है। ब्याज के चक्रव्यूह में फंस जाता है। इसी कारण माइक्रो फाइनेंसिंग की व्यवस्था लागू की जाएगी। गरीबों के लिए माइक्रो फाइनेंसिंग की व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके लिए गरीब को 5 हजार रुपए तक दिए जाएंगे। इससे उसे कर्ज नहीं लेना पड़ेगा।
इसके साथ ही कहा कि बांध की ऊंचाई दो मीटर बढ़ जाए, तो जनता को भरपूर पानी मिलेगा। चाहे 125 करोड़ की जरूरत हो या फिर 200 करोड़ की जरूरत हो। आने वाले बजट में व्यवस्था कर दी जाएगी। डॉ. गौर को भारत रत्न देने की बात को भारत सरकार तक पहुंचाएंगे। डॉ. गौर को पाठ्य पुस्तकों में स्थान दिया जाएगा।
वही इसके अलावा उन्होंने कहा कि डॉ. गौर ने सागर को ज्ञान का सागर बना दिया। वो सागर की माटी के कण-कण में बसे हैं। ऐसे लोग ही इतिहास बनाया करते हैं। सागर चिरौंजी की बर्फी, जैन साहब की मंगौडी, सागर का गुजराती नमकीन भोपाल तक धूम मचा रही है।
तो कॉलेज के समय का क़िस्सा सुनाते हुए कहा कि जब मुझे दर्शनशास्त्र की पढ़ाई करनी थी, तो मैं सागर यूनिवर्सिटी आया था। लेकिन भोपाल में विधार्थी परिषद के छात्रों के साथ कुछ घटना हो गई थी जिसकी वजह से मुझे पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी थी। जब पहली बार मुख्यमंत्री बना, तो पहला काम जो मैंने किया, वो सागर मेडिकल कॉलेज की स्थापना थी। इसमें मुझे धन्यवाद कहने की जरूरत नहीं है। सागर को भी पीछे नहीं रहने देंगे। संबोधन के बाद सीएम ने दर्शक दीर्घा में बैठकर पद्म श्री राम सहाय पांडे का राई नृत्य देखते हुए तालियां बजाई।

वहीं सागर वासियो से मुख्यमंत्री ने 5 बांते करने के लिए कहा जिसमे अपने जन्मदिन पर एक पेड़ जरूर लगा लेना। दूसरा अपनी आंगनबाड़ियों में पोषण आहार की कमी न हो। इसलिए यहां भी समाज आगे आए। बेटी के जन्म के खुशियां मनाएं। पानी की एक-एक बूंद कीमती है। जितना पानी लगे, उतना ही इस्तेमाल करें। पानी की बचत करें। नशा मुक्त समाज बनाएं

वही उन्होंने 27 करोड़ की लागत से बने मकरोनिया रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया, और कहा कि इस ब्रिज का नाम डॉक्टर हरिसिंह गौर होगा।

बता दे कि सागर गौरव दिवस के कार्यक्रम में प्लेबैक सिंगर उदित नारायण ने शानदार प्रस्तुति भी दी, गौरव दिवस के कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री के माल्यार्पण करते हुए करीब 10 मिनिट तक जोरदार आतिशबाजी की गई थी।


By - SAGAR TV NEWS
27-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.