Accident से पहले कि राम नाम सत्य है...पोस्ट चर्चाओं में क्यों आ गई देखिए
राम नाम सत्य है... लिखने के आधे घंटे बाद मौत
Accident से पहले कि राम नाम सत्य है...पोस्ट चर्चाओं में क्यों आ गई देखिए
व्यक्ति अकेले ही पैदा होता है और अकेले ही मर जाता है। वह अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल खुद ही भुगतता है। वह अकेले ही नर्क या स्वर्ग में जाता है। जय जय श्री राम, राम नाम सत्य है। विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट की थी। इसके आधे घंटे बाद एक सड़क हादसे में उनकी और उनके दो पत्रकार साथियों की जान चली गई। राजेश शर्मा की यह पोस्ट अब चर्चाओं में है। प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा विदिशा के अरिहंत विहार में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा डेढ़ साल का है। हादसा सोमवार रात भोपाल से विदिशा लौटते समय रायसेन जिले की सीमा में हुआ था, जब उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। परिजनों ने बताया कि साप्ताहिक अखबार का प्रकाशन करने वाले सुनील शर्मा, नरेंद्र दीक्षित के साथ राजेश शर्मा सुबह बाइक से भोपाल के लिए निकले थे। अखबार भोपाल में छपता था, इसलिए ये हर हफ्ते जाते थे। सोमवार को भी वे छपाई का ऑर्डर देने के लिए गए थे।