अस्पताल में घुस आया 5 फ़ीट लंबा सांप, मरीजों और स्टाफ में मची अफरा-तफरी
अस्पताल में अचानक करीब पांच फ़ीट लम्बा सांप निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। जिससे स्टाफ और मरीजों में अफरा तफरी मच गयी थी। मामला एमपी के इटारसी के न्युयार्ड स्थित रेलवे अस्पताल का बताया जा रहा है। इसकी सूचना तत्काल सर्प मित्र को दी गई। जिसके बाद स्नेक कैचर रोहित यादव मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। वहीं इसके बाद अस्पताल के कर्मचारी और मरीजों ने राहत की सांस ली।
सर्पमित्र रोहित यादव मुतबिक उन्हें अस्पताल में सांप निकलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वो मौके पर पहुंचे और सांप को रेस्क्यू कर बागदेव के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। बताया गया की जो सांप पकड़ा गया है। वह जहरीला सांप था। जिसके काटने के बाद व्यक्ति का बचना नामुकिन है।
दूसरी तरफ अस्पताल में बार-बार सांप दिखाई देने से अस्पताल का स्टाफ भी दहशत में रहता है।