सागर-मर्डर के आरोपियों के घर बुल्डोजर चलाने की मांग, नाराज परिजन सड़क पर बैठे

 

 

सागर के मोती नगर चौराहे पर एक युवक की अर्थी रखकर वार्ड वासियों ने चक्का जाम कर दिया, परिजन और वार्ड वासियों की मांग थी कि मर्डर करने वाले आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाया जाए आर्थिक सहायता राशि सवा 8 लाख रुपए दी जाए इसके साथ ही तत्काल रुप से भी आर्थिक सहायता राशि की मदद की जाए पुलिस की समझाइश के बाद परिजन मां ने करीब आधे घंटे तक लोग सड़क पर ही बैठे रहे पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद लोग वहां से उठे और अर्थी लेकर श्मशान की और रवाना हुए।

मृतक के भाई जयराम अहिरवार ने बताया कि भाई सोनू मंगलवार रात करीब 10 बजे से घर से गया था। लेकिन लौटा नहीं। तलाश किया तो पता चला कि वह बकरा उर्फ लखन अहिरवार के साथ था। लखन के घर जाकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वे भाग्योदय शराब दुकान पर शराब पीने गए थे।

जहां दो युवकों से उनकी कहासुनी और मारपीट हुई थी। जिसके बाद वह घर लौट आया था। लेकिन सोनू वहीं रुका था। जिसके बाद सोनू गायब हो गया और आरोपियों ने उसका मर्डर कर दिया। सोनू की बॉडी बांदरी थाना क्षेत्र के मैहर में नदी के पास मिली थी। इसमें पुलिस ने 3 संदेहियों का पकड़ा है। 


By - SAGAR TV NEWS
02-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.