सागर-अधिवक्ता दिवस पर बच्चों और अधिवक्तओं को किया सम्मानित || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में हर बार की तरह इस बार भी 3 दिसम्बर को अधिवक्ता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां शानदार गीतों की प्रस्तुति दी गयी वहीं प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। बताया गया की सागर अधिवक्ता संघ द्वारा राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस मनाया गया। जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरूण कुमार सिंह मुख्य अतिथि थे। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह और अधिवक्ताओं के बच्चों ने साल 2021-2022 में 8वी, 10वीं, 12वीं, के अलावा उच्च शिक्षा के परीक्षा परिणाम में पहला स्थान जिसमें 70% प्राप्त किये हैं। और किसी भी उम्र के विधार्थियों ने सांस्कृतिक खेल साथ ही अन्य इवेंट में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल कर सागर नगर और अधिवक्ता परिवार का नाम रोशन किया है। उन सभी बच्चों का सम्मान किया गया। वहीं तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष/सचिव, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष / सचिव, और जिला अधिवक्ता संघ सागर के पंजीकृत अधिवक्ता जिन्होने न्यायिक परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। उनका भी सम्मान किया गया। इसके साथ ही कैरम प्रतियोगिता विजेता, उपविजेताओं को पुरूस्कार वितरित किये गए। इसके बाद अधिवक्ताओं म्युसिकल ग्रुप द्वारा आरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें शानदार प्रस्तुतियां दी गयी। इस दौरान रामदास राज, सचिव एड राजू सराफ,पुस्तकालय अध्यक्ष एड गोपाल तिवारी, महिला कार्यकारिण सदस्य एड किरणबाला पाठक, पुरुष कार्यकारिणी सदस्य एड. संजय सेन. समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इसको लेकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे ने जानकारी दी।--------


By - Sagar tv news
04-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.