TOP_10_मध्यप्रदेश :हवाई दौरे के बाद वोट पर निकले शिवराज

 

 

होशंगाबाद और नर्मदा किनारे वाले बाढ़ इलाकों में सीएम शिवराज का दौरा जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज ने हवाई दौरे के बाद वोट पर निकले और जमीनी हालात का जायजा लिया।  
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए होशंगाबाद के आदमगढ़- भोपाल तिराहे पर आमजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित नागरिकों को राहत और आवश्यक सहायता तुरंत पहुंचाई जाए।


मोदी के मन की बात को यूट्यूब पर भारी डिस्लाइक मिलने पर एमपी में भाजपा कांग्रेस आमने सामने आ गए है।  कांग्रेस ने कहा कि घड़ा फुट गया है।  भाजपा बोली कांग्रेस का ट्विटर पर ही कार्यक्षेत्र चल रहा है।

प्रदेश में बाढ़ को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान -सरकार द्वारा सभी उपाय किए गए है। नगर पालिका, नगर निगम को अलर्ट किया जा चुका है। इसी का परिणाम है की अभी तक कोई भी जान हानि नही हुई है। लगभग 300 लोगो का रेस्क्यू कर निकाला जा चुका है।

JEE और NEET परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को शिवराज सिंह ने परिवहन की सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा इसके लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।   जिला प्रशासन निःशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कराएगा।

सोमवार को भोपाल के फतेहपुर इलाके में भारी बारिश की वजह से डेढ़ सौ साल पुरानी मोती महल इमारत का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। जिसके अंदर करीबन 2 दर्जन से अधिक गाड़ियां दब गई है। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य मौके पर पहुंच मलबे को हटाने का काम किया गया।


तेंदूखेड़ा से कांग्रेस विधायक संजय शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विधायक ने खुद इसकी पुष्टि की है। विधायक की हालत सामान्य है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगो से जांच कराने और क्वारेंटाइन होने की अपील की हैं।

एमपी के सिवनी में भारी बारिश के बाद उद्घाटन से पहले तेज बहाव में पुल वह गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा इसकी जांच कराई जायेगी जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जायेगी।

आडीबाजी करने वाले पत्रकारों पर क्राइम ब्रांच का ने शिकंजा कसा।  डॉक्टर के क्लिनिक में जबरदस्ती घुसकर विडियो बनाने, ब्लैकमेल करने के आरोप में  अड़ीबाज धरे गए।

पाबंदी के बावजूद ताजिये के जुलूस निकालने पर इंदौर प्रशासन ने सख़्त रूख अपनाया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि TI को लाइन अटैच किया गया है,SDM को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। क़ानून का उल्लंघन करने वालों पर रासुका की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।


By - sagar tv news
31-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.