सागर मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं इस अस्पताल में आएंगे नागपुर के डॉक्टर || SAGAR TV NEWS ||
वैसे तो सागर में कई सारे प्राइवेट अस्पताल मौजूद हैं जिनमें अलग-अलग तरह की सुविधाएँ भी हैं। लेकिन अब एक और मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सौगात मिल गयी है। सागर के बीएमसी रोड पर स्थित द्वारका विहार चौराहे के पास अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण छत्रपति शिवाजी अस्पताल का शुभारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने फीता काटकर इसका शुभारम्भ किया वहीं इसके बाद उन्होंने अस्पताल में छत्रपति शिवाजी प्रतिमा का अनावरण भी किया। छत्रपति शिवाजी अस्पताल अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। अस्पताल के संचालक डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर और प्रदेश सह संयोजक भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अर्पित पांडे हैं। बताया गए की 100 बिस्तरीय और 14 बिस्तरीय गहन चिकित्सा इकाई यानी ICU की सुविधा के साथ अस्पताल में सभी नई तकनीकी हार्डटेक सुविधाएं मौजूद हैं। यहां लेप्रोस्कोपी द्वारा आपरेशन मशीनों द्वारा हड्डियों के ऑपरेशन होंगे। अस्पताल में कृत्रिम गर्भाधान (आईव्हीएफ) सुविधा उपलब्ध है। प्रसूति सुविधा के साथ हार्डटेक पैथालॉजी लेब स्थापित है। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर बड़ा पार्किंग एरिया है। छत्रपति शिवाजी अस्पताल में हर महीने के दूसरे और चौथे रविवार को नागपुर से विशेषज्ञ डाक्टर परामर्श और ऑपरेशन के लिए उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री गोपाल भार्गव और मंत्री गोविन्द सिंह थे। वहीं विशिष्ट अतिथि सांसद राजबहादुर सिंह, उपाध्यक्ष खनिज विकास निगम राजेंद्र सिंह मोकलपुर, विधायक शैलेन्द्र जैन, बीजेपी जिलाध्यक्ष गौरव सिरौठिया, विधायक प्रदीप लारिया, महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी और निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार थे। अस्पताल के संचालक डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा की जब नागपुर और बाहर के ही डॉक्टर सागर में आ रहे हैं। तो मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा की स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत ही अच्छी शुरुआत हुई है। इस अस्पताल में सभी आधुनिक और बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां अच्छे डॉक्टर भी उपलब्ध है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार पांडे, नेवी जैन, राहुल साहू समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि और अस्पताल का स्टाफ मौजूद था।--------