सागर- कलेक्टर आर्य बोले सीएम हेल्पलाइन शिकायत अटेंड नहीं करने वाले अधिकारियों का काटा जायेगा एक दिन का वेतन

 

 

सागर - नान अटेंड सीएम हेल्पलाइन वाले विभागों के अधिकारियों की एक-एक दिन की वेतन रोकी जाएगी। साथ ही राजस्व विभाग के सीएम हेल्पलाइन शिकायत की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर दीपक आर्य ने आज समय-सीमा बैठक में दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षितिज सिंघल, नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर शशि मिश्रा सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त विभाग के अधिकारी मौजूद थे। समय-सीमा बैठक में कलेक्टर दीपक आर्य ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि जिन अधिकारी के विभाग की सीएम हेल्पलाइन नान अटेंड है। उनके एक-एक दिन का वेतन काटा जायेगा। कलेक्टर दीपक आर्य ने राजस्व विभाग की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी द्वारा हेल्पलाइन की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्ण हो। उन्होंने निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड के लक्ष्य के अनुसार प्रगति न करने पर संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की एक वेतन वृद्धि रोकी जाए ।
कलेक्टर आर्य ने कहा कि सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य की पूर्ति करें। उन्होंने कहा कि समस्त ग्राम पंचायतों के सचिव एवं सहायक सचिव सहित लोक सेवा केंद्र में यह सुविधा उपलब्ध है, जहां पर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है उन्होंने कहा कि यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से 5 लाख रू. तक का इलाज निशुल्क किया जाता है। कलेक्टर श्री आर्य ने कहा कि 50 दिवस, 100 दिवस एवं 300 दिवस के से अधिक की शिकायतों का निराकरण भी जल्दी किया जाए। कलेक्टर आर्य ने निर्देश दिए कि आयोग और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों का समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करें।


By - sagartvnews
06-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.