सागर-स्कूली बच्चे जंगल की सैर कर हो गए गदगद,बच्चों को दी जरूरी जानकारी

सागर-स्कूली बच्चे जंगल की सैर कर हो गए गदगद,बच्चों को दी जरूरी जानकारी

सागर-जंगल की सैर कर बच्चे हुए गदगद मिली जरूरी जानकारी

सागर जिले के शाहगढ़ में दर्जनों स्कूल के बच्चे उस समय गदगद हो गए। जब उन सभी को जंगल की सैर करवाई गयी। साथ ही उन्हें कई सारी बातें भी बताई गयीं। दरअसल शाहगढ़ वनपरिक्षेत्र में शुक्रवार को मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड का अनुभूति कार्यक्रम आयोजित हुआ। हीरापुर जंगल के कक्ष क्रमांक 415 में आयोजित कार्यक्रम में शाहगढ़ सरकारी उत्कृष्ट स्कूल के 120 छात्र छात्राओं को जंगल की सैर कराई गई। और छात्र छात्राओं को वन संरक्षण के अलावा वनों की सुरक्षा की जानकारी वनपरिक्षेत्र अधिकारियों द्वारा दी गई। स्कूल के बच्चों को जंगल मे वन्य प्राणियों के होने की जानकारी दी गई। जिसमें जानवरों के पैरों के निशान और भालुओं के रहने की स्थान देखने को मिले। वन विभाग के अनुभूति कार्यक्रम में बच्चों को स्वास्थ्य संबधी जानकारी देने शाहगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ योगेश सोनी ने बच्चों को से संवाद किया। वहीं इस दौरान वनपरिक्षेत्र अधिकारी अंजू वर्मा और ओपी बबेले ने विभागीय जानकारी देते हुये छात्रों से वनों को बचाने के लिए अपने अनुभव शेयर करने की बात कही है। जंगल मे आयोजित इस कार्यक्रम में जहा बच्चों ने जानकारी हासिल कर जंगल घूमने का आनंद लिया तो जंगल मे दोपहर के स्वादिष्ट खाना का स्वाद लिया।
इसके अलावा उत्कृष्ट स्कूल के शिक्षक जगदीश शुक्ला का वृक्षों से रिश्तेदारी का सुंदर गीत भी लोगों को वनों की सुरक्षा की प्रेरणा जरूर देगा। इसको लेकर शाहगढ़ रेंजर अंजू वर्मा ने जानकारी दी।


By - Sunil Tiwari Sagar TV News from Shahgarh.
09-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.