बुआई के समय के अनुसार गेहूं की उचित किस्म का चयन करें कृषक’

जिले में रबी फसलों में चना, मसूर, गेहूं, एवं राई-सरसों आदि की बुआई की गई है। लगभग 85 प्रतिशत क्षेत्र में बुआई कार्य किया जा चुका है। नहर से सिचांई वाले कुछ क्षेत्रों में बुआई कार्य किया जाना शेष है। बुआई के लिये शेष 15 प्रतिशत क्षेत्र में अभी गेहूं की बोवनी के लिये उचित समय है। कृषि विभाग द्वारा कृषकों को सलाह दी गई है कि ऐंसे सिंचित क्षेत्रों में देरी से बुआई की जाने वाली गेहूं की किस्मों का चयन कर बुआई करें। सिंचित क्षेत्रों में देरी से बुआई हेतु 5 दिसंबर से 20 दिसंबर तक उपयुक्त किस्मों का चयन कर बुआई की जा सकती है। सिंचित दशा में समय से बुआई (25 नवंबर तक) के लिये 100 कि.ग्रा. प्रति हेक्टेयर बीज की आवश्यकता होती हैं, जबकि सिंचित दशा में देर से बुआई (20 दिसंबर तक) के लिये 125 कि.ग्रा. बीज प्रति हेक्टयर उपयोग में लेना चाहिए। बुआई करते समय कतार से कतार की दूरी 23 सेमी व पौधे से पौधे की दूरी 8 से 10 सेमी रखना चाहिए। इस क्षेत्र हेतु सिंचित अवस्था में देरी से बुआई हेतु निम्नानुसार गेहूं की किस्में अनुशंसित है- एमपी-4010, एमपी-1203, एमपी-1202, एचडी-2864, डीएल 788-2 (विदिशा), एचआई-1544 आदि। अतः वर्तमान में गेहूं की बुआई करने वाले कृषकों को सलाह दी गई है कि उपलब्धता अनुसार दर्शित किस्मों में से ही गेहूं की किस्म का चयन कर बुआई करें, जिससे कि आशातीत उत्पादन प्राप्त किया जा सकें।  


By - sagartvnews
10-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.