ये सच है कि जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा है, अमृत महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व मंत्री जयंत मलैया के कार्यकाल में मध्यप्रदेश ने सिंचाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि अर्जित की है। उन्हें मंत्रि मंडल में जो भी कार्य सौंपे गये, उन्होंने उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किये । वित्त मंत्री , नगरीय विकास मंत्री और जल संसाधन मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल उपलब्धि भरा रहा है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दमोह जिले के एकलव्य विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पूर्व मंत्री जयंत मलैया के 75 वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव में कही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह सच है कि जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा है। उनका व्यक्तित्व ऐसा है जो सभी का मन जीत लेता है । उन्होने मध्यप्रदेश की बेहतर सेवा की है, आगे भी आप को काम करते रहना है। उन्होंने श्री मलैया को उनके जीवन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सुखी, निरोग व स्वस्थ्य जीवन के लिये शुभकामनाएं दी।
अमृत महोत्सव में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, सांसद व्ही.डी. शर्मा,पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय विश्नोई, विनोद गोटिया, कृष्ण मुरारी मोघे, विधायक सर्वश्री पी.एल. तंतुवाय, अजय टण्डन, धमेन्द्र सिंह लोधी, प्रदीप लारिया, शैलेन्द्र जैन, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी,पूर्व मंत्री व विधायक तरूण भनोत, पूर्व सांसद रामकृष्ण कुसमरिया, सुधा मलैया, सिद्धार्थ मलैया अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मैजूद थे।
मुख्यमंत्री ने जयंत मलैया के कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये कहा कि जयंत मलैया बेहद सहज, सरल, शिष्ट, शालीन व्यक्ति है। उन्होंने मध्यप्रदेश की बेहतर सेवा की है। इसके लिये वे मध्यप्रदेश की जनता की ओर से धन्यवाद देते है। यदि कोई कार्य महत्वपूर्ण और गंभीर हो तो उसे सौपने के लिये एक ही व्यक्ति का चेहरा सामने आता, वह जयंत मलैया है। उन्हें मंत्रिमण्डल में जिन भी विभागों के कार्य सौपे गये, पूरी जिम्मेदारी और कुशलता के साथ पूर्ण किये है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वित्त और सिचाई मंत्री के रूप में उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किया हैं। उनके कार्यकाल में प्रदेश की सिंचाई क्षमता में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मलैया मित्रता और शत्रुता, सुख-दुख, मान-अपमान सभी में समान रहते है। जो दूसरो को जीते वही वीर, जो अपने आपको जीते वह महावीर, जो महावीर वो जितेन्द्रीय, जो जितेन्द्रीय वह जिन और जो जिन वही जैन और वही जयंत है । ऐसे है जयंत मलैया। जयंत मलैया ने सभी कार्य पूरी तन्यमयता और बेहतर ढंग से किये है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री जयंत मलैया के जीवन पर आधारित पुस्तक जय यात्रा का विमोचन किया।
कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जयंत मलैया को जीवन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुये उन्हें एक कुशल और जिम्मेदारी से कार्य करने वाला जननायक बताया, जो हमेशा जनता की सुख-दुख की चिंता करता है।
केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि श्री जयंत मलैया ने लोगों को आदर्श नेतृत्व दिया। वे एक सफल कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ, प्रशासक और एक मिलनसार व्यक्ति है। उन्हें जो भी दायित्व मिले, उनका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। अमृत महोत्सव के अवसर पर उनका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है।
केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने श्री मलैया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते कहा यदि किसी में पीढ़ी के अंतर को खत्म करने की कूबत है, तो वह श्री जयंत मलैया में है। जिससे उनकी मित्रता है, उसके लिये श्री जयंत मलैया कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते है।
लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि हमारे लिये आज अत्यंत खुशी का दिन है कि हम आज अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुये है। उन्होंने कहा कि श्री मलैया से उनका संबंध 50 साल पुराना है और अनेक यादे जुड़ी हुई है।
नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने श्री मलैया को अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आपका मार्गदर्शन और आर्शीवाद हमेशा मिलता रहेगा।
सांसद श्री व्ही.डी. शर्मा ने श्री जयंत मलैया को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुये सहज, सरल व्यक्तित्व का धनी बताया, जिसने हमेशा बुंदेलखंड और प्रदेश में विकास के लिये कार्य किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री अजय विश्नोई , कैलाश विजय वर्गीय, विनोद गोटिया और पूर्व वित्त मंत्री तरूण भनोत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने सभी का आभार व्यक्त किया।


By - sagartvnews
12-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.