सागर में छाए बदला गिरा मावठा, ठंडी हवाओं से शहर में बढ़ी ठिठुरन

सागर- बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान कमजाेर पड़ गया है। लेकिन इसके प्रभाव से मध्यप्रदेश समेत सागर का मौसम प्रभावित हुआ है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण सागर में सोमवार से आसमान में बादल छाए हैं। सूरज की लुकाछिपी का सिलसिला जारी है। सागर में सोमवार देर रात से अचानक मौसम बदला और मावठा गिरा, जो मंगलवार तड़के तक जारी रहा। सागर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में रिमझिम बारिश हुई।
मावठा गिरने से मौसम में एक बार फिर ठंडक बढ़ी है। सर्द हवाएं चलने से मौसम में ठिठुरन बढ़ी है। हालांकि घरों के अंदर ठंड से राहत है। मंगलवार को सागर में बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी जारी है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक जिले में बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना जताई है। सागर में पिछले 24 घंटों में 15.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सागर का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और न्यूनतम पारा 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम के अनुसार खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ने लगा है। इस समय बादल होने के कारण ज्यादा ठंड नहीं है। लेकिन बादल छंटते ही दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। अचानक मौसम में आए बदलाव से ठंड का असर कम हुआ है। सागर में बादल छाने से न्यूनतम पारे में लगातार उछाल आ रहा है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम पारे में 4 डिग्री तक का उछाल दर्ज किया गया है। रविवार को न्यूनतम पारा 12.6 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि मंगलवार सुबह न्यूनतम पारा 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आगामी एक से दो दिनों तक पारे में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन 15 दिसंबर के बाद न्यूनतम पारे में लगातार गिरावट आएगी और ठंड अपने तेवर दिखाएगी।


By - sagartvnews
13-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.