जय श्रीराम बोलने पर मिली सजा जाँच करने पहुंचे अधिकारी क्या बोले || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में जय श्रीराम के कथित नारे लगाने पर बच्चों को सस्पेंड किये जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है जिसके बाद स्कूल गेट पर एबीवीपी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन किया । मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। एवीबीपी का आरोप है स्कूल मैनेजमेंट ने जयश्री राम के नारे लगाने पर कुछ बच्चो को सस्पेंड कर दिया। वही स्कूल प्रबंधन ने सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा की अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 1 बच्चे को सस्पेंड किया गया था। उधर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के द्वारा जिला अधिकारी के लिए नोटिस जारी किया और जिला कलेक्टर ने जांच समिति गठित की जिसने स्कूल में बच्चों और शिक्षकों से 3 घंटे पूछताछ की पूछतांछ कर बयान दर्ज किये गए। जांच समिति का कहना है स्कूली बच्चों ने शिक्षकों के साथ हूटिंग की गो बैक गो बैक के नारे लगाए, जिसकी वजह से एक बच्चे पर कार्यवाही की गई है । जयश्री राम के नारे लगाए जाने की कोई बात सामने नहीं आई है।
दरअसल शुक्रवार को सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, सागर में कुछ कथित छात्रों का सस्पेंशन किया गया। सस्पेंशन और कार्यवाही के दो पक्ष सामने आये। जहाँ एक तरफ आरोप लगाए गए की बच्चो ने जय श्री राम जयकारे लगाए तो स्कूल ने उनपर कार्यवाही की। इस खबर को एक राष्ट्रीय अख़बार ने छापा जिसको संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के द्वारा जिला अधिकारी के लिए नोटिस जारी किया गया। इसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया। छात्र संगठन एबीवीपी ने स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन किया स्कूल की प्रिंसिपल पर कारवाही करने की मांग की। प्रदर्शन के चलते एहितायतन स्कूल में भारी पुलिस भी तैनात करना पड़ा। इस मामले में कलेक्टर के निर्देश पर जांच समिति गठित की गयी। जिसमे एसडीएम सपना त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक, सीएसपी के पी सिंह ने करीब 3 घंटे तक स्कूल में बच्चों और शिक्षकों के बयान लिए। जाँच समिति उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों ने शिक्षकों के साथ हूटिंग की गो बैक गो बैक के नारे लगाए, जिसकी वजह से एक बच्चे पर कार्यवाही की गई है। उधर तमाम विवाद के बाद कही जाकर स्कूल प्रबंधन ने अपना आधिकारिक पक्ष रखा। सेंट जोसेफ स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर मौली थॉमस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शुक्रवार के दिन लंच समय की बात है जहां कक्षा दसवीं के छात्र अपने ब्लॉक से छोटे बच्चों वाले बिंग में चले गए थे, और जब ड्यूटी वाले शिक्षकों ने उन्हें गोबैक बोला तो उन्होंने वह नारे दोहराए इसकी शिक्षकों ने शिकायत की थी इसके बाद उस बच्चे पर 3 दिन की सस्पेंड की कार्यवाही हुई थी बाकी और कुछ नहीं है ।


By - Sagar tv news
13-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.