मंगेतर के साथ चाय पीने गए युवक का बदमाश ने किया ये हाल, वीडियो आया सामने

 


युवक अपनी मंगेतर के साथ चाय पीने गया हुआ था जहाँ मामूली बात पर उसे एक बदमाश ने चाक़ू घोंप दिया। जिसके बाद मंगेतर उसे बच्चन बुरी तरह चीखती चिल्लाती रही। घटना एमपी के इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना इलाके की है। जहां सरवटे बस स्टैंड पर चाय पी रहे युवक-युवती पर बदमाश ने चाकू से हमला किया। युवती उसे बचाने के लिए चिल्लाती रही। लेकिन कोई भी आगे नहीं आया इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित प्रकाश अपनी मंगेतर अंजली पटेल को मोहल्ला जूनी छोड़ने जा रहा था। तभी रास्ते में सरवटे बस स्टैंड के सामने होटल में चाय पीने के लिए रुक गए। वो दोनों वहां से निकलने लगे, तो रास्ते में बदमाश शेख मोइन कुर्सी लगाकर बैठा था। प्रकाश ने जब उसे रास्ता छोड़कर बैठने के लिए कहा तो वह गालियां देने लगा इसके बाद अपनी जेब से चाकू निकालकर बाये पैर, पसली और बाये हाथ में मार दिया। जिससे युवक लहूलुहान हो गया। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
इस बात की शिकायत छोटी ग्वालटोली थाने में दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी शेख मोइन को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है।


By - SAGAR TV NEWS
13-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.