सागर-कॉलेज छात्राओं ने पतली कमरिया के गानों पर लगाए ठुमके,जांच बैठी || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के कॉलेज में स्टूडेंट्स में फिल्मी गानों पर रील बनाने का क्रेज देखने को मिल रहा है। सागर के राहतगढ़ शासकीय महाविद्यालय से दो वीडियो सामने आए हैं। इनमें कुछ छात्राएं कॉलेज के क्लासरूम में फिल्मी गाना पतली कमरिया तेरी हाय हाय तिरछी नजरिया तेरी हाय हाय हाय पर रील बनाते हुए दिख रही हैं। दूसरा वीडियो कॉलेज के गेट का बताया जा रहा है, जहां कॉलेज के कुछ छात्र रील बना रहे हैं। एक छात्र बाइक पर खड़ा होकर गाने पर डांस करता हुआ दिख रहा है।
मामला सामने आते ही कॉलेज प्रबंधन ने जांच के निर्देश दिए हैं। कॉलेज की अनुशासन समिति मामले की जांच कर रही है। वीडियो में फिल्मी गाने पर डांस कर रही छात्राओं ने ड्रेस कॉलेज की पहन रखी है। हालांकि, प्रबंधन का कहना है कि वीडियो कॉलेज की ही छात्राओं का है या नहीं? इसकी जांच कराई जा रही है।
कॉलेज के प्राचार्य चंदन सिंह सागर ने बताया कि दो वीडियो सामने आए हैं। इनमें एक वीडियो कॉलेज परिसर के बाहर का है। कॉलेज के बाहर स्टूडेंट क्या कर रहे हैं, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। दूसरा वीडियो कॉलेज की छात्राओं का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो कॉलेज का है या नहीं? इसकी जांच कराई जा रही है। वीडियो में दिख रही छात्राएं कॉलेज की ड्रेस में नजर जरूर आ रही हैं। मामले की जांच अनुशासन समिति को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


By - Dharmendra Singh Rajput sagar
14-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.