सागर- पीएम मोदी को लेकर दिए कांग्रेसी नेता का विरोध,प्रदर्शन कर फूंका पुतला

 


कांग्रेसी नेता पूर्व मंत्री राजा पटेरिया द्वारा दिए गए बयान के बाद से लगातार बवाल मचा हुआ है। भाजपा पूरी तरह से हमलावर है और लगातार कार्यवाई की मांग की जा रही है। इसी को लेकर सागर जिले के जैसीनगर में भी गेहूंरास चौराहा पर भाजपा युवा मोर्चा जैसीनगर ब्लॉक अध्यक्ष सनिल सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राजा पटेरिया के विरोध में नारेबाजी की और पटेरिया का पुतला भी फूंका। युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष सनिल सिंह ने कहा कि राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री के मर्डर का जो बयान दिया है। उसकी कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही कहा की राजा पटेरिया पर सख्त कार्यवाही की जाए।
गौरतलब है की एमपी के पन्ना में हुई सभा में पटेरिया ने कहा था कि अगर लोकतंत्र को बचाना है तो प्रधानमंत्री मोदी के मर्डर को तत्पर रहें। मतलब हारने का काम करो। यह बयान सामने आते ही भाजपा लगातार राजा पटेरिया के बयान की निंदा कर रही है और उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।


By - SAGAR TV NEWS
14-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.