पानी पुरी वाले का बेटा बना पायलट, लॉकडाउन में बंद हुआ ठेला तो कर्ज लेकर चलाया घर

 

नीमच- कहते हैं कि जब कोई कुछ कर गुजरने का सोच लेता है, तो कायनात भी उसे मुकाम हासिल करा देती है। रविकांत और उसके परिवार के अलावा किसने सोचा होगा कि पानी पुरी के ठेले पर पिता की मदद करने वाला रविकांत एयरफोर्स में पायलट बन जाएगा। लेकिन ये सच हो गया है। नीमच जिले के मनासा में द्वारकापुरी धर्मशाला के सामने पानी पुरी का ठेला लगाने वाले देवेंद्र चौधरी का बेटा रविकांत पायलट बन गया।
रविकांत ने पायलट बनने का सपना देखा था। जिसे वो पिता के साथ ठेले पर पानी पुरी बेचकर साकार करने में लगा था। रविकांत पढ़ाई के साथ पिता की मदद कर रहा था। उसकी लगन और मेहनत अब रंग लाई है। महज 21 साल के रविकांत का भारतीय वायुसेना में पायलट के लिए चयन हुआ है। उन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में Air Force Common Admission Test (AFCAT) क्लियर कर लिया। रविकांत की उपलब्धि से मनासा गौरवान्वित हो रहा है। रविकांत को पिता ने हर तरीके से सपोर्ट किया। आर्थिक तंगी के बावजूद देवेंद्र ने बेटे की परवरिश और पढ़ाई में कसर नहीं छोड़ी। कोविड में लोगों को खाने को खाना नहीं मिल रहा था। तब ठेला भी बंद हो गया था। ऐसे में पिता ने जैसे-तैसे कर्ज लेकर बेटे को पढ़ाया और इस मुकाम तक पहुंचाया। रविकांत ने CRPF के बड़े ट्रेनिंग सेंटर को देखते हुए देश सेवा का जज्बा मन में जागा। 10th से इस फील्ड में आने का सोचा और जानकारी जुटाना शुरू की। इसके बाद मन में कुछ करने की सोच, देश सेवा के लिए CRPF और आर्मी को छोड़ वायुसेना को चुना। 12th पास करने के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी की प्रतियोगी परीक्षा दी, जिसमें कई बार नाकाम हुआ। फिर भी हिम्मत नहीं हारी। देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाह ने हौसला दिया। माता-पिता का भी सपोर्ट मिला। बिना कोचिंग के घर पर ही इंटरनेट की मदद से पढ़ाई की। चार साल की मेहनत के बाद एयरफोर्स में पहले ही अटेम्प्ट में सिलेक्शन हो गया।

 


By - sagartvnews
15-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.