सागर-कमल किशोर नागर की कथा सुनने इस तरह जा रहे लोग

सागर-कमल किशोर नागर की कथा सुनने इस तरह जा रहे लोग

सागर-जान हथेली पर रखकर नागर जी की कथा सुनने जा रहे लोग

सागर जिले के खुरई में इन दिनों प्रसिद्ध संत कमल किशोर नागर जी की कथा चल रही है, जिसको सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड रहे है। लेकिन इन लोगों की जान दांव में लगी है, क्योंकि वे रेल की पटरियां पार करके निकल रहे है। यदि इसी दरम्यान कोई ट्रेन आ गई तो इनके साथ एक बडा हादसा हो सकता है। इन लोगों की यहां से निकलने की वजह यह सामने आई कि इस समय खुरई में तीसरी रेलवे लाइन का काम जोरशोर से किया जा रहा है। जिसके कारण भूतेश्वर रेलवे फाटक नंबर-8 करीब डेढ घंटे के लिए बंद कर दिया जाता है। जिससे लोग पटरिया पार करके आयोजन स्थल के लिए निकलते है। इस दौरान यह भी बात सामने आई कि गेट बंद होने से न केवल दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग जाता है बल्कि वाहन चालक भी परेषान होते रहते है। यहां तक कि एंबूलेंस भी जाम में फंसी रहती है। यह काम कब-तक चलेगा यह तो कहा नहीं जा सकता, लेकिन फाटक बंद होने से लोग नाराज है।


By - SAGAR TV NEWS
15-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.