सीएम ने उज्जैन में किया 5G नेटवर्क लांच, मंदिर कैंपस में रोज मिलेगा 1 GB डेटा फ्री

मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकाल लोक से 5जी सेवा की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने त्रिवेणी संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में जियो की इस सेवा का आगाज किया। फिलहाल ये सुविधा सिर्फ महाकाल लोक (महाकाल मंदिर परिसर) में ही मिलेगी। CM ने कहा कि जनवरी से यह सेवा इंदौर में भी मिलने लगेगी।
इसके साथ ही महाकाल लोक प्रदेश का पहला ट्रू 5जी और जियो ट्रू5जी पावर्ड वाई-फाई कॉरिडोर बन गया। इस मौके से CM ने कहा कि मध्यप्रदेश में आज क्रांति का दिन है। यहां वाईफाई के जरिए 1GB तक 5जी नेटवर्क का फ्री लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने जियो कम्युनिटी क्लिनिक और AR-VR डिवाइस जियो ग्लास का डेमो भी दिया। CM ने भी इस डिवाइस को आंखों पर लगाकर यूज किया। जियो कंपनी ने महाकाल मंदिर, प्रशासनिक कार्यालय, महाकाल लोक और सरफेस पार्किंग तक जियो के टावर इंस्टॉल किए हैं। इससे यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को 5G सर्विस का सीधा फायदा मिलेगा। कंपनी का दावा है कि अगले 30 दिन के अंदर इंदौर में भी 5जी सुविधा की शुरुआत हो जाएगी। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और जियो कंपनी के अफसर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार हर सेवा को डिजिटल स्वरूप देगी। अब हर कार्य में पेट पूजा (रिश्वत लेना) होना बंद हो जाएगी। ऑनलाइन कर देंगे, तो कोई भ्रष्टाचारी हिम्मत नहीं जुटा पाएगा। गुड गवर्नेंस के लिए और जियो की 5G सेवाएं उपयोगी साबित होगी।


By - sagartvnews
15-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.