मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा दिग्विजय सिंह इनके घर भी जाकर मांगें माफी, जिनको कांग्रेस की सवा साल की सरकार में प्रताड़ित किया

सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पूर्वमुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की सागर यात्रा के घोषित किए गए उद्देश्य पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह को पहले उन भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर माफी मांगना चाहिए जिनको कांग्रेस की सवा साल की सरकार में प्रताड़ित किया गया और झूठे मुकदमे बनाए गये। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन में खुरई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं पर 70 से भी अधिक फर्जी प्रकरण बनाए गए साथ ही मुझे और मेरे परिवार को भी प्रताड़ित किया गया, परिवार पर खुरई थाने में फर्जी प्रकरण बनाए गए। मेरी स्वयं की पैतृक जमीन जिस पर होटल दीपाली बनी है कई बार उसका सीमांकन किया गया। जिसमें कुछ नहीं पाया गया। मेरी चिटाई ग्राम में स्थित पैतृक जमीन में मुझे अतिक्रमण का नोटिस दिया गया जिस पर हाईकोर्ट ने स्टे दिया। मेरे भतीजे लखन सिंह और अशोक सिंह पर खुरई थाने में मारपीट एवं एट्रोसिटी एक्ट के फर्जी प्रकरण बनाए गए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि बरोदिया पुलिस चौकी में उनके खिलाफ एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति लखन अहिरवार से झूठी शिकायत कराई गई थी जिसमें कांग्रेस के तत्कालीन ब्लाक अध्यक्ष गवाह थे। यह केस भी जांच में झूठा सिद्ध हुआ।
लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस के लोगों के द्वारा मतदान के समय खुलेआम तीन चैपहिया गाड़ियों में भरकर आए कांग्रेस के गुंडों ने दिन के 12 बजे से शाम 3 बजे तक खुरई के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर जाकर पुलिस की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्राणघातक हमले किए जिसमें कमलेश राय, राम शास्त्री, श्रीकांत कौशिक सहित छह भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए जिनकी सीसी टीव्ही रिकार्डिंग और फोटोग्राफ उपलब्ध हैं, पर इनमें से किसी भी प्रकरण में किसी कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई और इन सभी प्रकरणों में खात्मा लगा दिया गया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि क्या दिग्विजय सिंह इन भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर माफी मांगेंगे। मंत्री श्री सिंह ने पत्रकार वार्ता में खुरई में भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस की सवा साल में बनाए गए झूठे आपराधिक प्रकरणों की सूची भी जारी की। उन्होंने कहा कि भाजपा या मेरे द्वारा कभी किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ एक भी गलत प्रकरण नहीं बनवाया। हमने हमेशा विकास और प्रगति पर केंद्रित समरसता की राजनीति की है। दिग्विजय सिंह के आरोप निराधार और राजनीति से प्रेरित हैं। खुरई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है कांग्रेस को आरोप लगाने की जगह सत्यता स्वीकार करना चाहिए। दिग्विजय सिंह के कार्यक्रम में खुरई में कांग्रेस के लोग नहीं मिल रहे इसलिए सागर जिले के 180 गाड़ियां ले जाने की बात हो रही है। 


By - sagartvnews
15-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.