कंडक्टर को चमकाते हुए बोला युवक अपना किराया नहीं लगता, युवक को ढूंढ रही पुलिस

 

कंडक्टर को चमकाते हुए बोला युवक अपना किराया नहीं लगता, युवक को ढूंढ रही पुलिस

चाक़ू लहराकर बोला युवक अपना किराया नहीं लगता !

कंडक्टर ने जब बस में एक युवक से किराया माँगा तो वो चाक़ू निकालकर बोला की क्या बोल रहा है अपना किराया नहीं लगता। मामला इंदौर का है। जहां एक युवक ने सिटी बस में ही यात्रियों के सामने चाकू निकाल लिया था। वह किराए लेने की बात से नाराज था और चाकू दिखाकर कंडक्टर को धमका रहा था।
बताया गया की बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मामलें में देशभर में अपनी पहचान बना चुकी इंदौर सिटी बस कंपनी की बसों में भी असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद है कि वे सरेआम चाकू निकालकर लहरा रहे हैं। इसी तरह ये बदमाश कैमरे में कैद हुआ है। बदमाश किराए दिए बगैर बस से उतर गया। जिसके बस पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक खजराना तरफ जाने वाली सिटी बस में एक युवक यात्री बनकर बैठा। जब कंडक्टर ने उससे किराया मांगा तो उसने जेब से चाकू निकाला और यात्रियों के बीच लहराते हुए कंडक्टर के पास आकर धमकाने लगा। कंडक्टर से इंदौरी भाषा में बात करते हुए कहा की रामपुरी (चाकू) डालूं क्या पेट में। अपना किराया नहीं लगता। इसके बाद अपशब्दों का भी प्रयोग किया। इस दौरान उसे एक महिला यात्री ने उसे रोकने का भी प्रयास किया।
फ़िलहाल इस बात की शिकायत खजराना थाने में की गयी है। वहीं पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।


By - SAGAR TV NEWS
15-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.